पुलिस लाइन में भव्य दीपोत्सव एवं फायर शो:एसपी ने दी जनपद वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

सोनभद्र। दीपों के पावन पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क,सोनभद्र में उल्लास,उमंग और हर्षोल्लास के वातावरण में भव्य फायर शो एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे पुलिस लाइन परिसर में रोशनी और रंगों की जगमगाहट छा गई। चारों ओर सजे दीपों और आकर्षक प्रकाश सज्जा से वातावरण दीपमय हो उठा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पुलिसकर्मियों,अधिकारियों एवं उनके परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि-दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं,बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हम सबको अपने जीवन में इस संदेश को आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम,सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया,जिसके उपरांत रंग-बिरंगे फायर शो (आतिशबाज़ी प्रदर्शन) ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकाश में रंगीन रोशनी और आतिशबाजी के शानदार दृश्य ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के परिवारजन एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पटाखे फोड़े,मिठाइयाँ बाँटीं और दीप जलाकर खुशियाँ मनाईी पुलिस परिवार के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द का वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण,थाना प्रभारीगण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल दीपोत्सव का प्रतीक रहा, बल्कि पुलिस परिवार में एकता, सौहार्द और मनोबल को सुदृढ़ करने का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने