थाना अनपरा पुलिस ने एक किलो 655 ग्राम अवैध गांजा के साथ अरुण कुमार को पकड़ा

अनपरा/सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0–213/2025 धारा 8/20 NDPS Act से सम्बन्धित आरोपी अरुन कुमार पुत्र रामजतन, निवासी पूर्वी परासी,वार्ड नं0 07, नेहरू नगर,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र,उम्र करीब 44 वर्ष को आज दिनांक 20.12.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास- 
1.मु0अ0सं0–213/2025 धारा 8/20 NDPS Act
2.मु0अ0सं0–183/2025 धारा 8/20 NDPS Act
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा।
2.हे0का0 विजय यादव, थाना अनपरा।
3.का0 संजय कुमार, थाना अनपरा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने