मनाया गया नगर पंचायत अनपरा का छठवां स्थापना दिवस

अनपरा/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में आज 31 दिसंबर को नगर पंचायत का छठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार व ईओ अर्पणा मिश्रा ने केक काटकर नगरवासियों को बधाई देते हुए खुशियां साझा की और उपस्थित लोगों को केक खिलाकर खुशियां मनाई गई। 
नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने कहा कि छःसाल पहले अनपरा नगर पंचायत का दर्जा मिला और नगर पंचायत अपने अस्तित्व में आई यह दिन हमेशा स्मरणीय रहेगा। आज के दिन इस कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। उन्होंने कहा कि नगर के हर गली में प्रकाश और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। नगरवासियों को मूलभूत सुविधाओं को हर हाल में मुहैया कराया जा रहा है।पानी,बिजली,सड़क,नाली, साफ-सफाई आदि समस्याओं का समाधान व्यापक रूप से किया जा रहा है। 
ईओ अर्पणा मिश्रा ने विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए नगर पंचायत की उपलब्धियां गिनाईं। और आगे भी नगर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
आशीष कुमार मिश्रा बागी और प्रशांत सिंह ने कहा कि पिछले छह वर्षों में नगर पंचायत अनपरा ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस अवसर पर पवन वैसवार,नगर पंचायत के सभासद,नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी अधिकारी नगरवासी सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने