Sonbhadra:सदर विधायक भूपेश चौबे ने संभाली बूथों की कमान,बूथ बूथ जाकर SIR फॉर्म भरवाने पर दिया जोर

सोनभद्र। प्रदेश में चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने रॉबर्ट्सगंज नगर के जोगिया वीर मोहाल के बुथ संख्या 52व 53 में नाम जोड़ने का फॉर्म भरवाने के साथ अन्य औपचारिकताए पूर्ण कराईं 
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी गंभीरता से लिया है उन्होंने पार्टी के समस्त लोगों को संदेश दिया है कि इस कार्य में कोई कोताही न बरती जाए।
तमाम कार्य छोड़कर मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है इसी के तहत सदर विधायक भूपेश चौबे को सदर विधानसभा के बुथ संख्या 52,53 का प्रवासी बनाया गया है प्रवासी का दायित्व मिलने के साथ विधायक सक्रिय हो गए हैं शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या। 52,53 पर पहुंच कर जिनकी उम्र 18 वर्ष होने वाली है उनके लिए फॉर्म 6 भरवाने का कार्य कराया इसी के साथ फार्म 7 व फार्म 8 भी भी भरवाया गया इस मौके पर उन्होंने मतदाताओं को जागरुक करते हुए कहा कि परिवार में जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं है और वह 18 वर्ष के हैं तो वह फॉर्म सिक्स भरें यदि परिवार में कोई बाहर रहता हो मतदाता सूची में उसका बाहर नाम हो या मृत्यु हो चुकी हो तो नाम निकालने के लिए फार्म 8 भरें किसी का भी नाम जो पात्र है मतदाता सूची में छूटना नहीं चाहिए उन्होंने अपने साथ के लोगों को भी सजक करते हुए कहा कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह मतदाता सूची मैं मतदाता के रूप में दर्ज हो और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। इस दौरान 
 ज़िला मिडिया प्रभारी भाजपा अनूप तिवारी पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल,बूथ अध्यक्ष  52 ओम प्रकाश,बीएलओ 
बच्चा शर्मा,पूर्व सभासद अमन मौर्या,सत्यम पांडेय 
बबन मौर्य,संजय श्रीवास्तव 
नीरज केशरी,मनीष केशरी 
विशाल गुप्ता,आकाश 
आयुष वर्मा,राजेश सोनी 
बीएलओ राजकुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने