म्योरपुर/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए बालिका के शव बरामदगी प्रकरण का खुलासा किया गया।
बताते चलें कि दिनांक 27 अप्रैल सोमवार को थाना म्योरपुर क्षेत्रांतर्गत एक बालिका उम्र लगभग 12 वर्ष का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0- 57/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर,शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए एसओजी, सर्विलांस व थाने की स्पेशल पुलिस टीमों का गठन कर साक्ष्यों का संकलन एवं तकनीकी मैनुअल इनपुट के आधार पर सघन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा मात्र दो घण्टे में ही घटना का खुलासा किया गया। जांच के दौरान आरोपी दीपक कुमार पुत्र नन्दलाल का नाम प्रकाश में आया था। प्रकरण में यह भी संज्ञानित कराना है कि आरोपी मृतका का दूर का मामा लगता है तथा पड़ोस में ही रहता है। दिनांक 27 अप्रैल सोमवार को पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी,इसी दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई,तथा पुलिस द्वारा मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।