मिशन शक्ति-5 का संदेश लेकर सड़कों पर उतरीं महिला पुलिसकर्मी: एसपी और सदर विधायक ने दिखाई हरी झंडी

सोनभद्र।उत्तर प्रदेश सरकार की योजना मिशन शक्ति फेज-5
के अंतर्गत आज 21 सितंबर को जनपद सोनभद्र में महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक आयोजन में महिला पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायक भूपेश चौबे एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। बाइक रैली धर्मशाला चौराहा रॉबर्ट्सगंज से आरंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
इस रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई यह रैली समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी और संदेश दिया कि महिलाएं न केवल सुरक्षा की पात्र हैं। बल्कि स्वयं सुरक्षा देने में भी सक्षम हैं। रैली में शामिल महिला पुलिस कर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया। वे हाथों में नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, और महिलाएं कमजोर नहीं जैसे स्लोगन वाली तख्तियां लिए पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ सड़क पर उतरीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने