अनपरा/सोनभद्र। जमीन बँटवारे की बात को लेकर व शराब के नशे में मारपीट करने की बात को लेकर शान्ति भंग की आशंका को देखते हुए थाना अनपरा पुलिस पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार तिवारी पुत्र रामसेवक तिवारी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी कुलडोमरी, टोला बीरनबहरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,कैलाश यादव पुत्र स्व.लालजी यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी कुलडोमरी,टोला बीरनबहरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,आदेश कुमार यादव पुत्र स्व.सदानन्द यादव उम्र करीब 37 वर्ष निवासी सिदहवा,डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, मनोज गुप्ता पुत्र अशर्फी गुप्ता उम्र करीब 40 वर्ष निवासी सिदहवा, डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,धर्मेन्द्र शुक्ला पुत्र दलसिंगार शुक्ला उम्र करीब 38 वर्ष निवासी वार्ड नं0-08 ममुआर, डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,अरूण शुक्ला पुत्र दलसिंगार शुक्ला उम्र करीब 26 वर्ष निवासी वार्ड नं0-08 ममुआर, डिबुलगंज अनपरा जनपद सोनभद्र,
रामनारायण शुक्ला पुत्र दलसिंगार शुक्ला उम्र करीब 48 वर्ष निवासी- वार्ड नं0-08 ममुआर,डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,पर धारा-170 126,135 बीएनएस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमका विवरणःउपनिरीक्षक अशोक सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र,हे.का.रामु राजभर,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र,कां.शशि भूषण थाना अनपरा सोनभद्र।