अनपरा/सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अनपरा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं बाद में शादी से इंकार करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना अनपरा प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि थाना अनपरा पर पंजीकृत मु.अ.सं.-188/2026,धारा-69 BNS से संबंधित आरोपी को आज शनिवार को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में आरोपी को जेल भेज दिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा बाद में शादी करने से इंकार कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर सुसंगत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण- मनीष विश्वकर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा,निवासी सोफीपुर, थाना देवगांव,जनपद आजमगढ़,उम्र करीब 29 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ.नि.जयशंकर राय,चौकी प्रभारी रेनूसागर,हे.का.कमलेश सिंह यादव,थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।