भगवान श्रीकृष्ण पर विवादास्पद टिप्पणी पर आक्रोश,अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

दुद्धी/सोनभद्र। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कथा के दौरान कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा सनातन की बात करने वाले कथावाचक राम और कृष्ण को बांटने तथा भगवान श्री कृष्ण,श्री राम और हनुमान के बारे में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा समाज के लोगों में आक्रोश है। इसे लेकर महामहिम राज्यपाल,उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को उपजिलाधिकारी दुद्धी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा कहा गया कि तुम्हारे भगवान कृष्ण तीन जगह से टेढ़े हैं, बंशी बजाना,गाय चराना,बंदरों को नचाना एक खेल है। जबकि निवास स्थान का नाम भी टेढ़ा है और उन्होंने कहा कि तुम्हारे भगवान का धनुष चलाना खेल नहीं और प्रभु राम के सेवक हनुमान का भी अपमान किया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि उपरोक्त बातें उन्होंने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कथावाचन के दौरान कही हैं। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा समाज के लोगों ने इस कथित टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए मांग की है कि ऐसे कथा वाचकों को सार्वजनिक रूप से कथा वाचन करने पर पूर्ण प्रतिबंधित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालो मे जगतनारायण यादव जिलाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा,वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव,अभिनाथ यादव,रामचंद्र यादव,गणेश प्रसाद, कार्तिक,मनोज,बृजकिशोर यादव, अखिलेश यादव,किशोर यादव, आरसी यादव,नरेश कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने