अनपरा/सोनभद्र। माँ अष्टभुजी सेवा समिति, डिबुलगंज,अनपरा द्वारा माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, डिबुलगंज में नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु माँ दुर्गा की आराधना करेंगे तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार,16 अक्टूबर को देवी जागरण एवं भव्य झाँकी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वाराणसी से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं,17 अक्टूबर को सप्तमी के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमें श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त 19 अक्टूबर को नवमी के पावन अवसर पर महा प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा,जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। माँ अष्टभुजी सेवा समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था,सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस आयोजन को सफल और भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। समिति की ओर से क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ अष्टभुजी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें और कार्यक्रमों को सफल बनाएं। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य समिति के अध्यक्ष राजेश वैश्य, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, सचिव अवधेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष कौशल जायसवाल,संयुक्त कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल हैं।
सलाहकार के रूप में ओमप्रकाश जायसवाल,कैलाश पनिका,सुदामा जायसवाल एवं अंकुश जायसवाल शामिल हैं। संगठन मंत्री के रूप में सर्वाजीत जायसवाल एवं अंकित शर्मा अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं। इसके अलावा निखिल विश्वकर्मा,निक्की सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में नवरात्रि महोत्सव को श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया है।