अनपरा/सोनभद्र। शारदीय नवरात्र पर अनपरा की एचएस सीएल कॉलोनी स्थित श्री पतालपुरी बजरंगबली मंदिर के श्रद्धालुओं की ओर से आयोजित डांडिया कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के जयकारों और पारंपरिक संगीत की धुन पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजे महिलाओं और बच्चों ने डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।प्रतिभागियों के उत्साह से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गुजराती संगीत की धुन पर प्रतिभागियों ने समूह में आकर्षक नृत्य किया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। डांडिया की लय, संगीत और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि नवरात्र में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है। इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकजुटता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।महिलाओं ने कहा कि नवरात्र केवल मां दुर्गा की आराधना का पर्व नहीं,बल्कि नारी शक्ति,आस्था और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि नवरात्र केवल मां दुर्गा की आराधना का पर्व नहीं,बल्कि नारी शक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का भी प्रतीक हैं। महिलाओं ने कहा कि नवरात्र केवल मां दुर्गा की आराधना का पर्व नहीं,बल्कि नारी शक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। इस दौरान माधुरी सिंह,निर्मला यादव,मंजू देवी,अमृता चौबे,मंजू जायसवाल,रीता सिंह, संतोषी पाण्डेय सहित अन्य महिला मौजूद रहे
श्री पतालपुरी बजरंगबली मंदिर पर डांडिया की धूम:गरबा की धुन पर झूमे श्रद्धालु
byडी.डी.यादव,(प्रधान संपादक)
-
0