अनपरा,सोनभद्र।थाना अनपरा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ली गई हुंडई क्रेटा कार से 12 लाख रूपए की शराब बरामद किया। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अनपरा प्रणय प्रसून ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में "ऑपरेशन शुद्धि" के तहत अवैध शराब के निर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त किया है। उन्होंने ने बताया कि बुधवार 23 सितंबर को मुखबिर ने सूचना दी कि मध्य प्रदेश की तरफ से सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार संख्या WB02AH 8692 में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन की जाएगी। प्राप्त सूचना पर अनपरा पुलिस टीम द्वारा मध्य प्रदेश बॉर्डर की तरफ चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दीपक सिंह के प्राइवेट वाहन/ट्रक खड़े करने के आहाता के पास ग्राम औड़ी मोड़ टोला दुल्लापाथर थाना अनपरा अन्तर्गत सड़क किनारे बाईं तरफ सुनसान स्थान पर उक्त सफेद रंग की क्रेटा कार खड़ी दिखाई दी।
पुलिस टीम द्वारा कार को चेक किया गया तो उसमें बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अजय कुमार सिंह उर्फ झगड़ू बताया। वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट से तीन पेटी रॉयल स्टैग 750 एमएल की कुल 36 बोतल एवं तीन पेटी मैकडॉवेल 180 एमएल की कुल 144 बोतल तथा डिग्गी से 14 पेटियों में कुल 336 बोतल रॉयल स्टैग 375 एमएल बरामद हुईं। बरामद शराब पर “For Sale in Madhya Pradesh Only” एवं “For Sale in Union Territory Chandigarh Only” अंकित पाया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर आरोपी अजय कुमार सिंह उर्फ झगड़ू को समय करीब 20:07 बजे औड़ी मोड़ दुल्लापाथर मध्य प्रदेश बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार थाना अनपरा पर सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार सिंह उर्फ झगड़ू से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह भाड़े पर हुंडई क्रेटा कार लेकर मध्य प्रदेश गया था तथा वापसी के दौरान मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित सरकारी ठेके से अंग्रेजी शराब लोड कर बिहार बॉर्डर की किसी ढाबे पर बेचकर अधिक पैसा कमाने के लालच में लेकर जा रहा था। इस प्रकार अवैध शराब का परिवहन कर लाभ कमाने का कार्य वह पहली बार कर रहा था। शराब के संबंध में कोई वैध कागजात उसके पास नहीं थे।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण-अजय कुमार सिंह उर्फ झगड़ू पुत्र बिंदेश्वरी सिंह,उम्र करीब 47 वर्ष,निवासी कोईलखा,थाना जमुआ,जिला गिरिडीह,झारखंड।
बरामदगी का विवरण-03 पेटी रॉयल स्टैग 750 एमएल की कुल 36 बोतल,03 पेटी मैकडॉवेल 180 एमएल की कुल 144 बोतल एवं 14 पेटियों में कुल 336 बोतल रॉयल स्टैग 375 एमएल (कुल 20 पेटियों में 178.92 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत 02 लाख 30 हजार रुपये।
हुंडई क्रेटा कार संख्या WB02AH 8692 अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये। 1,500 नगद।कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 14.30 लाख रुपए।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-.प्र0नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव,उ0नि0 सच्चिदानंद दास,
हे0का0 गुड्डू बिन्द,का0 रमेश,का0 प्रवीण कुमार,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र।