सोनभद्र। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयन्ती भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल की अगुवाई मे भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल,सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद रामशकल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात् अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवनी पर लगी प्रदर्शनी का शुभारंम्भ किया गया व भाजपा जिला कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद के नेतृत्व में जरुरतमंद गरीब, विधवा,बिकलांग लोगो को कंबल वितरण भी किया गया। भारतीय जनता पार्टी अटल बिहारी की जन्म जयन्ती को पूरे जिले में सभी बूथों पर सुशासन दिवस के रुप में मना रही है।
इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मना रहा है वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री होने के अलावा हिन्दी कवि पत्रकार व प्रखर वक्ता भी थे व जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था उनके पिता का नाम कृष्णबिहारी बाजपेयी था उन्होने ने अपनी शिक्षा ग्वालियर के बिक्टोरिया कालेज से ली जिसे अब लक्ष्मीबाई कालेज के नाम से जाना जाता है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे अटल बिहारी बाजपेयी एक ओजस्वी वक्ता और जनकवि थे अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित किया और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे उनके जीवन के हर एक पल से हमें कुछ ना कुछ सिखने को मिला अटल बिहारी बाजपेयी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही लेखक व कुशल वक्ता भी थे वे देश के गौरव थे राजनीति के मायने क्या होना चाहिए उन्होने अपने राजनीतिक जीवन के माध्यम से इसे समझाया उनका योगदान युगों युगों तक भुलाया नही जा सकता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी हिन्दी कवि व प्रखर वक्ता थे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे लंबे समय तक राष्ट्रधर्म राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत पत्रिकाओं का संपादन किया। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर काम करें यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी,पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य,जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता,जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह,संतोश शुक्ला,राकेश मेहता, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी,कमलेश चौबे,सतीस श्रीवास्तव, सुनिल सिंह,प्रसन्न पटेल,बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर,अनवर अली,बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी,अमन वर्मा,महेश्वर चन्द्रवंशी, गुडिया त्रिपाठी, रामबली मौर्या,ज्योति खरवार,कैलास तिवारी, राजन पाण्डेय,ने भी अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।