अनपरा/सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के काशी मोड़ पर 77 वें गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर लाल बाबू गुप्ता ने अपने संबोधन में नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी जानते है कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था,तभी से इस दिन को हर वर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने हर एक देशवासी को सशक्त किया है। आज देश ने तरक्की की जिन उंचाईयों को छुआ है, वह केवल हमारे लोकतंत्र से मिली गणतान्त्रिक शक्तियों से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सब इस गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रण ले की महात्मा गांधी,पंडित नेहरू,सुभाषचंद्र बोस,चंद्रशेखर आजाद,भगत सिंह जैसी अनेक पुण्य-आत्माओं की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। कार्यक्रम के दौरान लाल बाबू गुप्ता कॉन्ट्रैक्टर एवं सप्लायर,उपेंद्र नाथ गुप्ता कॉन्ट्रैक्टर एवं सप्लायर,विनोद कुमार गुप्ता कॉन्ट्रैक्टर,मिथिलेश राय हासिल स्टेशनरी, अनिल कुमार साहनी,मनोज कुमार प्रजापति, रामजी प्रसाद गुप्ता,अमित गुप्ता, तुलसीराम गुप्ता,सुखनंदन गुप्ता, बबलू खान,राजेश सिंह,आशिक हुसैन,विजय ठाकुर ट्रांसपोर्टर, दीपक साह,अम्मेलाल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
काशी मोड़ पर हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वें गणतंत्र दिवस,ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी
byडी.डी.यादव,(प्रधान संपादक)
-
0