अनपरा/सोनभद्र। मां दुराशनी सेवा समर्पण संस्थान युवा कमेटी ने मकर संक्रांति के अवसर पर औडी मोड़ स्थित मां दुराशनी मंदिर प्रांगण में गुरुवार को खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों महिला, पुरुष,बच्चे सहित नगर पंचायत अनपरा के सम्मानित लोग खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किए। मां दुराशनी सेवा समर्पण संस्थान युवा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि विगत कई वर्षों से मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण कार्यक्रम किया जा रहा हैं। इस अवसर अनपरा परिक्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों कि उपस्थिति रहती हैं,और श्रद्धा के साथ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस दौरान संजीव तिवारी,रमेश मेहता,शैलेंद्र सिंह,पुजारी विजय देव पांडे,विजयमल गिरी,विनय मिश्रा, रतन गुप्ता,रविजीत सिंह कंग,शशि चंद्र यादव,राजदेव पांडे,अशोक तिवारी,चंद्रमौली मिश्रा,मनोज प्रजापति,मृत्युंजय,सत्येंद्र,सुभाष चौबे,प्रमोद शुक्ला बाबा,सरजू बैसवार,अभिषेक विश्वकर्मा, आकाश पाण्डेय,विकास जायसवाल,कृष्ण चौरसिया,लाले बैसवार इत्यादि लोग मौजूद रहे।