ग्रामीण प्रतिभाओं का उत्सव: एनटीपीसी सिंगरौली की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता अंतिम चरण में,रोमांच चरम पर

शक्तिनगर/सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली के नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में अपार उत्साह,अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव देखने को मिला।
दूसरे दिन 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर दौड़,क्रिकेट,रिले रेस,लंबी कूद,फुटबॉल,वॉलीबॉल, कबड्डी एवं रस्सा कस्सी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अब तक संपन्न सभी प्रतिस्पर्धाओं में ग्रामीण खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना एवं शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।
एथलेटिक्स एवं टीम स्पर्धाओं में विभिन्न गांवों के खिलाड़ियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया तथा कई मुकाबले अत्यंत रोमांचक एवं निर्णायक क्षणों से भरपूर रहे। विशेष रूप से कबड्डी एवं रस्सा कस्सी जैसी टीम स्पर्धाओं में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का जोश,समर्पण एवं सामूहिक भावना सराहनीय रही। चयनित खिलाड़ी अब फाइनल मुकाबलों के लिए अपनी दावेदारी को और अधिक सशक्त बना रहे हैं।
खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल कौशल ने यह स्पष्ट कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह प्रतियोगिता न केवल खेल कौशल को निखारने का माध्यम बनी है,बल्कि खिलाड़ियों के बीच आपसी भाईचारे, सहयोग, नेतृत्व एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ कर रही है। काली मंदिर,बस स्टैंड,बलिया नाला, अंबेडकर नगर, चिलकाडांड, निमियाटांड,दिया पहरी,कोहरौल, घरसड़ी एवं चंदुआर सहित अनेक गांवों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस वर्ष की प्रतियोगिता की एक उल्लेखनीय विशेषता ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय एवं सशक्त सहभागिता रही। महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया कि वे खेल के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता,दृढ़ संकल्प एवं सफलता की नई मिसाल स्थापित कर रही हैं।
इस तीन दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 01 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संदीप नायक,श्रीमती प्रज्ञा नायक,अध्यक्षा,वनिता समाज, सहित एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सीएसआर के अंतर्गत आयोजित यह ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता युवाओं के सर्वांगीण विकास,महिला सशक्तिकरण,सामाजिक समरसता तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में निरंतर अपनी पहचान बना रही है।
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 31 जनवरी का अपडेट कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग
फाइनल में प्रवेश:-शक्तिनगर एवं कहरौल महिला वर्ग
विजेता:बलिया नाला
उप विजेता:शक्तिनगर 
क्रिकेट:-कुल 16 टीमों के बीच लीग मैच जारी
वालीबॉल:- कुल 11 टीमों के बीच लीग मैच जारी, 
200 मीटर रेस महिला वर्ग:-
प्रथम रुपाली तिवारी,द्वितीय सावित्री,तृतीय जान्हवी सिंह,
पुरुष वर्ग:-प्रथम आदित्य कुमार
द्वितीय गौतम कुमार,तृतीय अभिषेक वर्मा
400 मीटर रेस:-महिला वर्ग प्रथम रुपाली तिवारी द्वितीय सौम्या
तृतीय सावित्री
प्रतियोगिताओं की सूची:-कबड्डी, वॉलीबॉल,क्रिकेट,फ़ुटबॉल,शॉट पुट,लंबी कूद,रिले रेस,100 मी.,200 मी.,400 मी. दौड़,टग ऑफ़ वॉर,अन्य मनोरंजक खेल  
सहभागिता विवरण:-एथलेटिक इवेंट्स 150 प्रतिभागी, कबड्डी 16 टीमें (लड़के एवं लड़कियाँ)  
फुटबाल 8 टीमें,वॉलीबॉल 11 टीमें,टग ऑफ़ वॉर 12 टीमें,क्रिकेट 16 टीमें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने