थाना अनपरा पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। शुक्रवार 30 जनवरी को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त श्याम सुन्दर पुत्र रूप नारायण,निवासी ग्राम रणहोर, थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र,उम्र 41 वर्ष के कब्जे से एक किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त के आधार पर थाना अनपरा पर सुसंगत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 अशोक सिंह,थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
उ0नि0 मयाशंकर सिंह,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र।
हे0का0 संजय कुमार राम,का0 शशिभूषण,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने