अंशुल मेडिकल स्टोर पर निशुल्क नेत्र शिविर में 235 मरीजों की आखों का हुआ जांच,दी गई चश्मा और दवाइयां

अनपरा/सोनभद्र। आर.पी. गिनोडिया चैरिटेबल ट्रस्ट नेत्रोदय द आई सिटी वाराणसी के तत्वावधान में अंशुल मेडिकल स्टोर औडी मोड़ नेहरू चौक अनपरा में आज शनिवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ.अभिषेक चंद्रा ने 235 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया। नेत्र परीक्षण करने के बाद मरीज को दवाइयां,आई ड्रॉप और चश्मा भी दी गई है।अंशुल मेडिकल स्टोर के ओनर नवीन कुमार सिंह ने कहा कि  निशुल्क नेत्र शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को समय रहते हुए आंख की रोशनी को बचाना है। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनपरा प्रमोद शुक्ला,मण्डल मंत्री प्रथम श्रीवास्तव,शैलेन्द्र सिंह,अभय मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने