सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा सोनभद्र ने स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत शुक्रवार 30 जनवरी को नुक्कड नाटक का आयोजन किया, कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य नगर पंचायत अनपरा की जनता को साफ़ सफाई के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम आर्यन एनविरोटेक के तत्वाधान में अयोजित किया गया। कलाकारों ने अपने नाटक के माध्यम से साफ़ सफाई,गिला एवं सूखा कुड़ा के प्रबंधन एवं शौचालय के उपयोग के महत्व पर जोर डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता अपनाने और गीला कुड़ा सूखा कुड़ा को अलग-अलग करने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत के पुराने ऑफिस के साथ नगर अन्य वार्डो में हुआ।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद वैसवार, अधिशासी अधिकारी श्रीमती अपर्णा मिश्रा सभासद अंगद सिंह, पवन बैसवार,नगर पंचायत के अधिकारी,कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।