मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिला शक्ति टीम द्वारा सिद्धी विनायक पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया

संजय कुमार राठौर की रिपोर्ट 
मैलानी खीरी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में आज दिनांक 20.03.2026 को थाना मैलानी की महिला शक्ति टीम द्वारा सिद्धी विनायक  पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। बालिकाओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी देते हुये विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने