थाना शक्तिनगर पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार: एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय प्रवेश करने का आरोप

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने
एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत प्रवेश करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनटीपीसी (NTPC) के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 
 26 जून को वादी आरक्षी/जीडी जितेन्द्र कुमार केऔसुब इकाई, एसएसटीपीएस,शक्तिनगर द्वारा थाना शक्तिनगर पर एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश किए जाने के संबंध में मु0अ0सं0-124/2026,धारा 329(3),189 (2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
आज 27 जून शनिवार को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर सीआईएसएफ कैंटीन जाने वाले मार्ग के पास से 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.अमन गिरी पुत्र पप्पू गिरी, उम्र 26 वर्ष,निवासी बस स्टैंड मार्केट, शक्तिनगर।
2.आशीष रावत पुत्र सुभाष रावत, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा,शक्तिनगर।
3.छोटू कुमार पुत्र चुन्नूलाल, उम्र 20 वर्ष,निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा,शक्तिनगर।
4.रोशन चन्द्रवंशी पुत्र वीरेन्द्र चन्द्रवंशी,उम्र 22 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट,शक्तिनगर।
5.अनुराग कुमार पुत्र स्व. रामकेश वियार,उम्र 23 वर्ष,निवासी मिश्रा टोला,योगीचौरा,शक्तिनगर।
6.श्रावण कुमार पुत्र छोटेलाल कोल,उम्र 23 वर्ष,निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर।
7.अनुप गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता, उम्र 26 वर्ष,निवासी बस स्टैंड मार्केट, शक्तिनगर।
8.चन्दू राम पुत्र लाले रावत, उम्र 24 वर्ष,निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा,शक्तिनगर।
9.आशीष पटेल पुत्र बृजेश पटेल, उम्र 22 वर्ष,निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा,शक्तिनगर।
10.संतोष कुमार पुत्र स्व. कपिलनाथ,उम्र 24 वर्ष, निवासी मिश्रा बीना,थाना शक्तिनगर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय,उपनिरीक्षक राजेश कुमार,उपनिरीक्षक सदाशिव राय,मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार भारती,आरक्षी अमृतलाल,आरक्षी उमेश कुमार गौतम थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने