एनटीपीसी रिहंद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन: 38 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

बीजपुर/सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी, सिंगरौली के सहयोग से 26 जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का धन्वंतरी चिकित्सालय में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व तथा इसके जीवन रक्षक योगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण प्रणय कुमार नायक ने सभी कर्मचारियों से रक्तदान को सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय सेवा का नियमित माध्यम बनाने का आह्वान किया। 
रक्तदान शिविर में एनटीपीसी के कर्मचारियों,सीआईएसएफ के जवानों तथा धन्वंतरी चिकित्सालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,जिसके परिणामस्वरूप कुल 38 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर धन्वंतरी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सी.एस.पीटर्स ने टीम धन्वंतरी चिकित्सालय की ओर से सभी रक्तदाताओं,चिकित्सा विशेषज्ञों,तकनीकी कर्मचारियों, एनटीपीसी प्रबंधन तथा रेड क्रॉस सोसायटी,सिंगरौली का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण अभियान सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने