सोनभद्र पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा:चोरी की 8 मोटर साइकिल बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल,क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना चोपन एवं थाना बीजपुर पुलिस टीमों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दोनों थानों की पुलिस टीमों द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे एवं निशानदेही पर 08 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की गईं। थाना चोपन पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार चोरी की मोटरसाइकिलें तथा थाना बीजपुर पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार चोरी की मोटर साइकिलें बरामद की गईं।
बरामदगी का विवरण-
तीन अपाची,एक हीरो स्प्लेन्डर मोटर साइकिल थाना चोपन पुलिस ने बरामद किया।
एक अपाची,एक होण्डा ड्रीम योगा,
दो स्प्लेंडर मोटरसाइकी थाना बीजपुर पुलिस ने बरामद किया।
थाना चोपन पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण- 13/14 जून की रात्रि में थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा वैष्णो डाला मंदिर के समीप बैगा टोला मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को बिना नम्बर प्लेट लगी अपाची मोटरसाइकिल के साथ रोका गया। पूछताछ एवं सत्यापन के दौरान उक्त मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। अभियुक्त की निशानदेही पर बैगा टोला क्षेत्र स्थित एक खण्डहर मकान से तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें तीन अपाची एवं एक हीरो स्प्लेन्डर बरामद की गईं।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त राजेश गौड़ ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों राहुल गौड़,दीपक यादव एवं रोशन यादव के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। बरामद अपाची मोटरसाइकिल को वह बेचने के उद्देश्य से बिहार ले जा रहा था। अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों की संलिप्तता भी स्वीकार की गई है,जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण-
राजेश गौड़ पिता हरिश्चन्द्र गौड़
उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी गड़इडीह कस्बा चोपन,थाना चोपन,जनपद सोनभद्र।
थाना बीजपुर द्वारा की गई कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण- 14 जून को थाना बीजपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र सिरसोती के पास अभियुक्त रामदिहल प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान आरोपी रामदिहल प्रजापति ने चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछे जाने पर चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी है,जिसके विरुद्ध पूर्व में चोरी,आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण- रामदिहल प्रजापति पिता रामकरन प्रजापति निवासी ग्राम नेमना,थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना चोपन,उ.नि.घनश्याम तिवारी थाना चोपन,उ.नि.दुनिया सिंह थाना चोपन,उ.नि. प्रकाश थाना चोपन सहित मय पुलिस टीम।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह थाना बीजपुर,उ.नि.कमलाकांत पाण्डेय थाना बीजपुर सहित मय पुलिस टीम।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने