इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों,व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द,शांति एवं भाईचारे के वातावरण को बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं।