एनसीएल खड़िया खदान ओबी पार्किंग में खड़े वाटर टैंकर से चोरी हुई दो बैटरी बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

शक्तिनगर। जनपद में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनसीएल खड़िया खदान ओबी पार्किंग में खड़े वाटर टैंकर मशीन से चोरी हुई दो बैटरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां बरामद की गई हैं।
वादी द्वारा थाना शक्तिनगर पर सूचना दी गई थी कि एनसीएल खड़िया खदान ओबी पार्किंग में खड़े वाटर टैंकर मशीन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो बैटरी चोरी कर ली गई है। उक्त सूचना के आधार पर दिनांक 18.03.2026 को थाना शक्तिनगर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 22.06.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश एवं पतारसी- सुरागरसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर माँ ज्वालामुखी रोड से हेलीपैड जाने वाले मार्ग पर कोटा बस्ती रोड की तरफ मोबाइल टावर के पास झाड़ियों से अभियुक्त आकाश कुमार बियार को चोरी की दो बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने एन.सी.एल.खड़िया खदान ओबी पार्किंग में खड़े वाटर टैंकर मशीन से उक्त बैटरियां चोरी की थीं,जिन्हें बेचने की फिराक में था। पुलिस द्वारा बरामदगी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-आकाश कुमार बियार पुत्र राजबली बियार उम्र 23 वर्ष,निवासी तारापुर,खड़िया,थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय,थाना शक्तिनगर, सोनभद्र,उ.नि.रामबचन सिंह यादव,
उ.नि.रंजीत कुमार सहित मय पुलिस टीम।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने