क्लस्टर स्पोर्ट्स में अनपरा ओवरआल चैंपियन:एनसीएल बीना में यूपी जोन डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन

सोनभद्र। एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र के डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यूपी जोन डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीएवी अनपरा ओवरआल चैंपियन रहा।
मंगलवार को अंडर 14, 17 व 19 के प्रतियोगियों ने दमखम दिखाया। अंडर 14 वॉलीबाल स्पर्धा में ओबरा ने बीना को पराजित किया। इसी प्रकार अंडर 17 व 19 में मेजबान बीना ने क्रमशः अनपरा व खड़िया को हरा दिया।
अंडर 14 की खो खो प्रतियोगिता में डीएवी रॉबर्ट्सगंज ने परासी को परास्त किया। इसी स्पर्धा के अंडर 17 में ओबरा ने रॉबर्ट्सगंज को व अंडर 19 में अनपरा ने परासी को हरा कर श्रेष्ठता साबित किया।
अंडर 14 व 17 में परासी ने डीएवी रॉबर्ट्सगंज व रिहंद नगर को हराया, हैंडबाल अंडर 14 में रॉबर्ट्सगंज ने बीना को हरा दिया, योग स्पर्धा के अंडर 14 व 17 में मेजबान डीएवी बीना ने खड़िया को पराजित
किया। अंडर 19 में बीना ने परासी को हराया,डिस्कस थ्रो मे परासी ने खड़िया,अंडर 19 में खड़िया ने बीना को हराया।
200 मीटर दौड़ में खड़िया व बीना ने अनपरा एवं परासी को हराया, योगा में बीना ने खड़िया,शतरंज में खड़िया ने रॉबर्ट्सगंज,ऊंची कूद में खड़िया ने अनपरा को हराया,ऊंची कूद अंडर
17 व 19 में परासी ने ओबरा/बीना को हराया,बैडमिंटन में ओबरा ने तीनों वर्गों में विजेता रहा, क्रिकेट में खड़िया ने अनपरा को हराया, फुटबाल अंडर 14 में परासी ने अनपरा को हराया,अंडर 19 में अनपरा ने बीना को हराया।
विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में  का स्वागत कर आयोजक मंडल का आभार जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने