ब्लॉक से निकली तिरंगा यात्रा शहीदों को किया नमन:मान सिंह गोंड ने कहा-तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक

सोनभद्र। म्योरपुर मे मंगलवार को भाजपा मण्डल म्योरपुर के तत्वाधान में मंडल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार की अगुवाई मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड म्योरपुर ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी सहित सैकड़ों लोग और स्कूल के बच्चे शामिल रहे। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय से प्रारम्भ होकर पूरा म्योरपुर बजार भ्रमण करने के बाद बिरला विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर मे पंहुचा और एक सभा मे परिवर्तित हो गया। अपने सबोधन मे श्री खरवार ने कहा की यह तिरंगा यात्रा पुरे देश का कार्यकम हैँ इसमें हमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत हैँ अब भारत बदल चूका हैँ कोई हमें आँख दिखायेगा तो उसके घर मे हम घुस कर मारेंगे जिसका जीता जगता उदाहरण मिशन सिंदूर हैँ। म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा की तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक,यह तिरंगा यात्रा हर घर यात्रा हैँ,यह कार्यक्रम पुरे देश का हैँ। हमें गर्व हैँ कि मोदी जैसा हमें प्रधानमंत्री मिला हैँ। तिरंगा यात्रा के तहत पुरे भारत मे हर घर तिरंगा लगाया जायेगा।एडीओ पंचायत अजय सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर हर घर मे तिरंगा लगाया जायेगा। इस दौरान भाजपा नेता दीपक सिंह,सुजीत कुमार सिंह,अमर केश सिंह,सुनील अग्रहरी, गणेश जायसवाल, आशीष अग्रहरी,सुजीत अग्रहरी,बर्फ़ीलाल, दिनेश गुप्ता,जीतेन्द्र अग्रहरी,मोनू जायसवाल,शशांक अग्रहरी,प्रेम चंद्र अग्रहरी आदि भाजपा नेता मौजूद रहे। वही सुरक्षा की दृष्टिकोण से म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे मुस्तैद नजर आये।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने