भाजपा नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा,भारत मां के जयकारों से गूंजा शहर

सोनभद्र। मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर के चाचा नेहरू शहीद स्मारक उद्यान से स्वर्ण  जयंती चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा सोनभद्र नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती रूबी प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव पांडे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नगर मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर स्वर्ण जयंती चौक पर अपना उद्बोधन राष्ट्र प्रेम की भावना से सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। उपस्थित अतिथियों ने कहां की हर घर तिरंगा आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर अभियान है।जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और राष्ट्रप्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। तिरंगे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से संस्थागत रहा है। इस तरह आजादी के 79 वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है। हम भारतीय तिरंगे की खातिर सब कुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं,बस हमारी सोच यही रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के अमृत महोत्सव साल 2022 पर हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान हर घर तिरंगा शुरू किया गया था। तब से यह हर साल होता है।
महामंत्री पियूष त्रिपाठी ने कहा कि इस मौके पर आजादी के जश्न को मनाने की तैयारी जोर शोर से पूरे देश में चल रही है। घर से बाहर निकलते ही सभी सड़के तिरंगे से पटी हुई हैं। आजादी के उत्सव के मौके पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत आजादी के अमृत महोत्सव यानि कि 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर की गई थी। तब से हर साल यह अभियान चलाया जाता है। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सभासद अभिषेक गुप्ता एवं सह संयोजक नीरज विश्वकर्मा कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर मंडल के प्रभारी परशुराम केसरी पूर्व जिला मंत्री राज नारायण तिवारी,अजय मिश्रा सुबोध, अग्रवाल राजेश गुप्ता,रविंद्र केसरी,प्रकाश केसरी,राकेश मेहता,संदीप सिंह चंदेल, प्रिया सोनकर,रंजन पांडे, रितु अग्रहरी,महामंत्री नगर मंडल एवं नगर के समस्त पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक मोर्चा के अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने