अनपरा/सोनभद्र। महावीरी शोभा यात्रा समिति की आवश्यक बैठक महावीरी झंडा अमृत महोत्सव हिन्दुत्व का महाकुंभ को सफल आयोजन को लेकर दुर्गा मंदिर सोनारी गली अनपरा में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय कमेटी के अध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता ने किया और संचालन महामंत्री नवीन पाण्डेय ने किया। मंतोष तिवारी ने प्रस्ताव दिया की शोभा यात्रा में महिलाओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से केन्द्रीय कमेटी द्वारा महिला कमेटी का गठन कर कार्यक्रम को और भब्य व सुरक्षित बनाया जा सकता है। विष्णु देव झां द्वारा प्रस्ताव दिया गया कि गांव गांव घर घर जाकर जन जागरण अभियान चलाया जाए। हेमंत राज द्वारा प्रस्ताव आया कि क्षेत्रीय कमेटीयों से संपर्क कर देवी देवताओं की झांकी के अलावा डमरू वादक कलाकार,लाठी तलवार प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम भी किये जा सकतें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गोपाल दास गुप्ता ने कहा कि महावीरी झंडा अमृत महोत्सव हिन्दुत्व का महाकुंभ प्रत्येक वर्ष कि भांती इस वर्ष 10 मार्च 2026 को और भी अधिक भब्य और आकर्षक मनाया जाएगा। केन्द्रीय कमेटी के द्वारा 50 हजार लोगों के लिए सीता रसोई के माध्यम से पुड़ी सब्जी के अलावा छोले चावल का भोग वितरण किया जाएगा। महाकुंभ प्रयाग के संगम का अमृत जल अमृत कलश से श्रद्धालुओं वितरित किया जाएगा। माताओं बहनों के श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए ईस वर्ष नेहरू चौक औड़ी मोड़,लैंको कालोनी व रेणुसागर कोलगेट मोड़ पर विशेष आरती की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से विष्णु शंकर दुबे, बैजनाथ मद्धेशिया,संजीव मदान,रामचन्द्र गुप्ता,घनश्याम गट्टानी,कन्हैया गुप्ता,सुमित मित्तल, विकास गुप्ता, सुजित सोनी जईन्द्र सोनी,दिपक सिंह,हरीश श्रीवास्तव, विजय सिंह,बाल गोपाल चौरसिया, सुरेन्द्र वर्मा,राजेश गोयल,राजीव साह,अशोक केशरी,सुनील पटवा, पिंटू वर्मा,विकाश विश्वकर्मा, दिपक सेठ,राजेश पाठक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
अनपरा में महावीरी झंडा शोभा यात्रा को लेकर हुई बैठक:नए प्रस्तावों पर बनीं सहमति,10 मार्च तिथि तय
byडी.डी.यादव,(प्रधान संपादक)
-
0