अनपरा/सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड संख्या-03 पश्चिमी परासी स्थित बैसवार धर्मशाला में रविवार को एक हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में हिंदू धर्म के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में के अध्यक्ष के.सी जैन,मुख्य अतिथि पुनीत लाल,
मुख्य वक्ता डॉ.सुरेश जी विशिष्ट अतिथि जगदीश बैसवार,रामनरेश बैसवर,प्रमोद प्रमोद शुक्ला और आशा तिवारी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में हिंदू धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट रहने,जागरूक होने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म हमारी संस्कृति और परंपराओं की आत्मा है,और इसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
वक्ताओं ने धार्मिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कथित अत्याचारों के प्रति सभी सनातन धर्म के लोगों को एकजुट होने की बात कही।
कार्यक्रम का सफल संचालन विकास बैंस उर्फ बंसी ने किया।
इस दौरान दौरान सरजू बैसवार, प्रभा शंकर मिश्रा,विकास जायसवाल,आकाश पाण्डेय, रामनरेश यादव,राकेश बैसवार,पवन बैसवार,अरुण गुप्ता,दिलीप गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।