विल्ली मारकुंडी खनन हादसा:मृतकों के परिजनों ने अखिलेश यादव से की भेंट

सोनभद्र। जनपद के चोपन ब्लाक के अंतर्गत कृष्णा माइनिंग वर्क्स में विगत 15 नवम्बर 2025 को हुए खनन हादसा में मृतकों के परिजनों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की और अपनी परेशानियां बताई। यह हादसा तब हुआ जब उसी समय मुख्यमंत्री जी घटना स्थल से मात्र 8 किलोमीटर दूर चोपन में आदिवासी गौरव दिवस मना रहे थे। पीड़ित परिवारीजनों का कहना था कि सरकार से उनको पर्याप्त मदद नहीं मिली अब अधिकारी उन पर तरह- तरह के दबाव बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग से केवल 1,25,000 की मदद दी। पीड़ित परिवारों को मिली है।अखिलेश यादव ने मृतक आश्रितों के प्रति संवेदना जताते हुए खनन हादसे की निष्पक्ष जांच और पीड़ितों के साथ न्याय पर बल दिया। उन्होंने प्रति मृतक परिवार को 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद तथा अन्य सरकारी सुविधाएं दिए जाने की मांग की।
स्मरणीय है कि चोपन ब्लाक के ग्राम विल्ली मारकुंडी में स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स में हुए खनन हादसा में 7 श्रमिकों की मौत हो गई थी। इनके नाम हैं सर्वश्री इंद्रजीत यादव, संतोष यादव,कृपा शंकर खरवार,राम खेलावन खरवार,राजू गोड़ तथा रविन्दर गोंड एवं गुलाब खरवार। पहले पांच मृतकों के परिवारीजन पार्वती यादव,गायत्री यादव, सरस्वती खरवार,बचिया देवी,मीना देवी,शोभनाथ यादव, इंद्रावती देवी,सूरज नारायण, भगवान गोंड, प्रेम खरवार तथा गंगा गोंड। मृतक रविंदर गोंड एवं गुलाब खरवार के परिजन नहीं आ सके थे। खनन हादसा में मृतकों के परिवारीजनों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा,लक्ष्मण यादव ग्राम प्रधान,रमेश सिंह यादव पूर्व चेयरमैन ओबरा,अखिलेश यादव जिज्ञासु,सुनील गोंड पूर्व प्रत्याशी ओबरा तथा सूबेदार गोंड आदि ने भी अखिलेश यादव से भेंट की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने