थाना शक्तिनगर पुलिस ने 12 लाख की हेरोइन बरामद कर एक तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने 12 ग्राम अवैध हेरोइन अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार 27 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर कोहरौल पानी टंकी के पास से अभियुक्त करन गिरि पुत्र स्व.राजू गिरि निवासी पी.डब्लू.डी. मोड़ शक्तिनगर थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र,उम्र करीब 20 वर्ष को 12 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-
कुल 12 ग्राम अवैध हेरोइन, अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये।
एक सैमसंग एंड्रायड मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से हेरोइन बेचने का कार्य कर रहा है तथा इसी आय से अपने शौक एवं परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार 27 फरवरी को रात्रि में आकाश सोनकर निवासी रॉबर्ट्सगंज द्वारा उसे हेरोइन उपलब्ध कराई गई थी। जिसे लेकर वह बीना से कोहरौल की ओर पैदल जा रहा था,तभी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने बताया कि पूर्व में वह अकरम निवासी ग्राम चिल्काडाड,थाना शक्तिनगर से भी हेरोइन लेकर बिक्री करता था। आकाश सोनकर द्वारा मादक पदार्थ बाहरी जनपद से थोक में लाकर वितरण किया जाता है। तथा लाभ को आपस में बांटा जाता है। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी हेरोइन विक्रय के कारण जेल जा चुका है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-159/2024 धारा 8/21 NDPS Act,थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
2.मु0अ0सं0-61/2025 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस व 3(2)(va), 3(1)द, 3(1)ध SC/ST Act थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3.मु0अ0सं0-35/2026 धारा 8/21/27ए/29 NDPS Act थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष,उ.नि.अजय कुमार श्रीवास्तव,चौकी प्रभारी बीना,उ.नि रंजीत कुमार,हे.का.अशोक कुमार सिंह,हे.का.माधवानंद सिंह,
हे.का.दिनेश भारती,का.अक्षय यादव,थाना शक्तिनगर सोनभद्र।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने