सोनभद्र। थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा पीड़ित की फ्राड हुई धनराशि में से तीन लाख दो हजार 846 रुपये उसके मूल खाते मे वापस कराया। प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक राघवेन्द्र सिंह पुत्र भूप नारायण सिंह निवासी ई-96 रेनूसागर कालोनी थाना अनपरा के साथ दिनांक 21.11. 2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदक से एक फाइल डाउन लोड कराकर कुल 6,45,000 रुपये की ठगी कर ली गई थी,जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि में से 302846.4/-रुपये को सम्बन्धित खातों मे होल्ड कराया गया तथा एनसीआरपी पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की होल्ड हुई धनराशि 302846.4 रुपये को उसके मूल बैंक खाते में सफलता पूर्वक वापस कराया गया। आवेदक द्वारा सोनभद्र पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। धनराशि वापस कराने वाली टीम-सत्येन्द्र कुमार राय,प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सोनभद्र, हे.का.आनन्द मोहन बिन्द साइबर हेल्प डेस्क थाना अनपरा सोनभद्र।
साइबर जागरुकता हेतु सोनभद्र पुलिस की अपील- अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम/मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर/नेट बैंकिंग की जानकारी/पासवर्ड/ ओटीपी शेयर न करें।
अनजान क्यूआर कोड स्कैन/लिंक पर क्लिक नहीं करें। साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।