सोनभद्र। नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की (NCL) बीना एवं कृष्णशिला कोयला खदान परियोजना से विभिन्न कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजनाओं,रेलवे साईडिंग्स,मण्डी तक कोयला अभिवहन करने वाले मालवाहको के किराये में वृद्धि की माँग को लेकर ऊर्जांचल ट्रक आनर्स एसोसिएशन के बैनर तले मालवाहको के स्वामियों द्वारा बीना एवं कृष्णशिला कोयला खदान परियोजना के बैरियर पर वाहनों को प्रवेश से रोका गया। ख़बर लिखे जाने तक वाहन रोको कार्यक्रम ज़ारी रहा। इस दौरान पप्पू सिंह,ओम प्रकाश द्विवेदी,लालसा राम,रवि गोंड बड़कू,आनन्द सिंह,रवि रंजन,सत्यम सिंह,गैबी नाथ यादव, राहुल शर्मा,रिंकू दुबे सतीश,आशिष,बबन सिंह मनीष यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर वाहन मालिकों ने रोका बीना एवं कृष्णशिला परियोजना से कोयला परिवहन
byडी.डी.यादव,(प्रधान संपादक)
-
0