कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ सोनभद्र के जिलाध्यक्ष बने सतीश पाण्डेय,शहर अध्यक्ष संजीव सोनकर

सोनभद्र। वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश पाण्डेय को विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष एवं संजीव सोनकर को विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस का शहर अध्यक्ष की कमान सौपे जाने के हाई कमान के निर्णय की जानकारी देते हुए एनएस यूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राघवेंद्र नारायण ने प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा की व्यापक अधिवक्ता हितों में लिया गया यह निर्णय अधिवक्ता हितों की बुनियादी लड़ाई को आने वाले समय में जबरदस्त तरीके से लड़ने का काम करेगा। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश पाण्डेय ने कहां अधिवक्ताओं की लड़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी एडोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करा कर अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम करेंगे। नव नियुक्त शहर अध्यक्ष संजीव सोनकर ने सभी आए हुए अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त किया और कहां की जो उम्मीद है उसे हर हाल में पूरा किया जायेगा। अधिवक्ता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राघवेद्र नारायण ने कहां की आज जगह-जगह अधिवक्ताओं की हत्याएं हो रही हैं उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और सरकार की तरफ से बेहद नकारात्मक रवैया देखने को मिल रहा है। कानून व्यवस्था नाम की चीज ध्वस्त हो चुकी है,जब अधिवक्ता सुरक्षित नहीं है तो लोगों को न्याय कैसे प्राप्त होगा। इस अवसर पर शुक्रवार को राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में नवनियुक्त पदाधिकारी का जबरदस्त स्वागत किया गया और संकट मोचन मंदिर में नव नियुक्त पदाधिकारी ने मत्था टेक करके आशीर्वाद लिया ताकि अधिवक्ता हितों की लड़ाई जबरदस्त तरीके से लड़ी जा सके। प्रमुख वरिष्ठ अधिवक्ताओं में अखिलेश दत्त मिश्रा मनोज मिश्रा, दीप सिंह,शैलेंद्र चतुर्वेदी, धीरज पांडेय,रजनीश चौबे, श्रीमती शालिनी चतुर्वेदी, अविनाश त्रिपाठी,द्वारिका नाथ नागर,सुश्री रेनू यादव, मनोज पांडेय,रवि शंकर, आदर्श देव पांडेय,श्रीमती सरोज भारती,आशीष पाल,अरुण कुमार मिश्रा, प्रशांत पाण्डेय,प्रमोद प्रजापति,रवि उपाध्याय, अतुल कनौजिया,कन्हैया लाल,श्रीमती रागिनी पाठक,मोहित मनी शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने