Sonbhadra:फर्जी नंबर की मोटरसाइकिल व तीन किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगीं।
गुरुवार को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान चौमास पहाड़ी के पास,बहद ग्राम बागेसोती से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान  आरोपी के कब्जे से एक बोरी में तीन बंडलों में रखा हुआ तीन किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया,साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई,जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर आरोपी है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026,धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2),340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
बरामदगी का विवरण-
तीन किलो 110 ग्राम अवैध गांजा, एक कीपैड मोबाइल फोन,एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर फर्जी नं. CG16AH1415,वास्तविक नं. UP64AZ6401
गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास-1.मु0अ0सं0-137/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जिला सोनभद्र।
2.मु0अ0सं0-88/19 धारा-379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र।
3.मु0अ0सं0 -02/20धारा-379/411 भादवि थाना कोन  जनपद सोनभद्र।
4.मु0अ0सं0- 36/20 धारा-3(1) गैगेस्टर थाना कोन जनपद सोनभद्र।
5.मु0अ0सं0 -47/26 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट व 318(4),338, 336(2),340(2) बीएनएस थाना कोन जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह,व.उ.नि. राकेश राय,उ.नि. वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती,
हे.का.रामप्रवेश कुशवाहा,हे.का. विनय यादव,हे.का.इन्द्रबली राय, का.मन्टू सिंह,का.अशोक कुमार यादव चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने