Sonbhadra:दबंगई पड़ी भरी:दो मामलों में पांच गिरफ्तार,दो स्कॉर्पियो सीज

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 28 मार्च को रात्रि लगभग 10 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो UP64AQ 4787 में सवार व्यक्तियों द्वारा चेकिंग में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा ओवरलोड वाहनों को छोड़ने हेतु दबाव बनाते हुए धमकी दी गई। सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोककर चार अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुसंगत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई और साथ ही प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयदेव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय,निवासी प्रभापुरम, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र। हिमांशु पुत्र अशोक,निवासी पुसौली,थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र। विकास सिंह पुत्र राजकुमार सिंह,निवासी पकरी, थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र। बबलू शुक्ला पुत्र सुदर्शन शुक्ला, निवासी नई बाजार,थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र। फरार आरोपी की पहचान राहुल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी,निवासी पता अज्ञात। दूसरा मामला शनिवार 28 मार्च को रात्रि लगभग 11बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उपखनिज से लदे वाहन संख्या UP64BT2221 की चेकिंग के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया।
वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह द्वारा स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) से मौके पर आकर खनन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गाली- गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुसंगत  अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन UP64AS 2100 को भी सीज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का विवरण-विनोद कुमार सिंह वाहन स्वामी पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा,उ.नि.दिनानाथ, हे.का. नन्दलाल,हे.का जयराम राय,का.रमेश कुमार,का0 रुपेश कुमार,थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र। सोनभद्र जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध खनन/ओवरलोडिंग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने