सोनभद्र। थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत 27 मार्च को भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देते हुए, अपराधियों द्वारा 63 हजार नकद, टैबलेट,बायोमेट्रिक मशीन,मोबाइल फोन,कलेक्शन डायरी एवं अन्य आवश्यक कागजात से भरा बैग लूट लिया गया था। इस मामले के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की खुलासा हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में,प्रभारी निरीक्षक अनपरा व थानाध्यक्ष शक्तिनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक अप्रैल को समय करीब 22:00 बजे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति मिर्चाधुरी की ओर से अनपरा की तरफ आ रहे हैं,सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान कुबरी पहाड़ी के पास बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख, भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई,जिसमें संजय यादव पुत्र राजेश यादव व पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके से दो अन्य धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी झिरगाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र व हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र,को भी गिरफ्तार किया गया। कब्जे से दो अवैध तमंचा,दो-दो जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस, लूटा गया माल व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में डिबुलगंज अस्पताल भेजा गया है,जहां से दोनों घायल अभियुक्तों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जहां दोनो इलाजरत है। मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन एवं उच्चाधिकारी मौका मुआयना किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ में लुटेरों द्वारा बताया गया कि लूट की घटना व साजिश चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। चन्द्रेश यादव पूर्व में भारत फाइनेंस कम्पनी में काम कर चुका है,जिसे पता था कि दिन शुक्रवार को कलेक्शन जाता है। पूछताछ में यह भी पता चला कि धीरज यादव पीजी कॉलेज ओबरा में छात्रसंघ महामंत्री भी रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-संजय यादव पुत्र राजेश यादव झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष,(पुलिस मुठभेड़ में घायल) पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष,(पुलिस मुठभेड़ में घायल) धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी झिरगाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष,हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष,चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष,(सजिसकर्ता,पूछताछ के पश्चात गिरफ्तार किया गया)
बरामदगी का विवरण-
दो अवैध तमंचा,दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस,लूट की घटना से संबंधित नकद अठाईस हज़ार पांच सौ रुपए,एक बायोमेट्रिक मशीन,
एक टैबलेट,तीन मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य दस्तावेज, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,उ.नि.कमल नयन दुबे थानाध्यक्ष शक्तिनगर जनपद सोनभद्र,उ.नि.संतोष कुमार, उ.नि.अशोक कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,हे.का.रामू राजभर,हे.का.अनिष कुमार, हे.का.संजय कुमार,का.रमेश गोड़, का.शशि भूषण,का.अजीत कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया गया।