Sonbhadra नशे के सौदागरों पर शिकंजा:पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,22 लाख रूपये की हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
बताते चलें कि आज 4 अप्रैल को पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बभनौली चौराहे के पास एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा,जिसे पीछा कर हिन्दुआरी पुल के पास समय करीब दो बजे पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह निवासी रैपुरिया,थाना चुनार,जनपद मीरजापुर,उम्र लगभग 28 वर्ष के कब्जे से 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन कीमत लगभग 22 लाख रुपये बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त हेरोइन को खरीदकर बिक्री हेतु ले जा रहा था।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 263/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। साथ ही प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या UP63AQ8477 को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह पुत्र स्व0 लक्ष्मी शंकर सिंह निवासी रैपुरिया,थाना चुनार,जनपद मीरजापुर,उम्र लगभग 28 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1.101.76 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग 22 लाख रुपये)
2.मोटर साइकिल संख्या UP63AQ8477
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 राजेश जी चौबे,प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, जनपद सोनभद्र,उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा,थाना रॉबर्ट्सगंज,उ0नि0 महेन्द्र यादव,थाना रॉबर्ट्सगंज सहित मय पुलिस टीम।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने