पिता की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य: कुशाग्र मिश्रा ने पिता की स्मृति में बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

अनपरा/सोनभद्र। आनन्द फाउंडेशन प्राथमिक विद्यालय योगेन्द्रा के 55 बच्चों को बैग, कापी,पेन इत्यादि शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। बताते चलें कि आनन्द फाउंडेशन व आनन्द एसोसिएट्स के फाउंडर कुशाग्र मिश्रा के पिता स्व.आनन्द प्रकाश मिश्रा के 26 वें पुण्य तिथि पर आनन्द फाउंडेशन के संयोजक कुशाग्र मिश्रा द्वारा नौनिहालों को विद्यालय सत्र के प्रारम्भ में उनकी जरूरत की सामग्री वितरित कर छोटे-छोटे बच्चों का मन-मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय द्विवेदी ने श्री मिश्र की इस कार्य हेतु भूरी-भूरी प्रसंसा की और उम्मीद की कि आनन्द फाउंडेशन भविष्य में भी हमेशा इसी प्रकार के सकारात्मक व रचनात्मक कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर अनपरा तापीय परियोजना के ईसीपी चौरसिया व ई धर्मेन्द्र यादव ने भी इस पुनीत कार्य की अति सराहना की,भाजपा संगठन से जुड़े प्रमोद शुक्ला उर्फ बाबा व आकाश पाण्डेय ने अपने-अपने सम्बोधन में फाउंडेशन के पुनीत कार्य की अति प्रसंसा की,इस अवसर पर निशान्त सिंह,संकल्प श्रीवास्तव,विद्यालय के स्टॉप शिक्षा मित्र व रसोईयां उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने