थाना घोरावल पुलिस की बड़ी कार्यवाही:23.70 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार,कीमत करीब तीन लाख

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घोरावल पुलिस द्वारा दिनांक 21.04. 2026 को सघन चेकिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। मिली जानकारी के अनुसार 21अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा मुंगेहरी नहर पुलिया से लगभग एक कि.मी.आगे तिलौली जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 23.70 ग्राम अवैध हेरोइन,नकद ₹1300 तथा दो  एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे हेरोइन को खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर विभिन्न स्थानों पर बिक्री करते थे। इस संबंध में थाना घोरावल पर सुसंगत अभियोग अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को चलान किया गया और बरामद मोटरसाइकिल को कागजात न होने के कारण सीज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त..
अंकित कुमार कोल पुत्र रमाशंकर कोल,निवासी खुडिया थाना करमा जनपद सोनभद्र।
अंकित पटेल पुत्र चन्द्रभान पटेल, निवासी पुरखास थाना करमा जनपद सोनभद्र।
बरामदगी का विवरण.
23.70 ग्राम अवैध हेरोइन, अनुमानित कीमत तीन लाख,
नकद 1300,दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन,एक पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम..प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह,उ.नि.सुभाष चन्द्र यादव, उ.नि.अवधेश खरवार,थाना घोरावल सहित मय पुलिस टीम।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने