भाजपा नेत्री अंजू कुमारी के जन्मदिन पर अभिषेक सिंह राठौर ने दी शुभकामनाएं:कहा-बेटियां देश की शान और भविष्य हैं

संजय कुमार राठौर उप संपादक
रांची। आज हमारी पार्टी की सक्रिय सदस्य अंजू कुमारी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाजपा रांची महानगर नेता अभिषेक सिंह राठौर ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर अभिषेक सिंह राठौर ने कहा कि बेटियां हमारे देश की शान हैं,मान हैं और देश का भविष्य भी हैं। आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं-चाहे राजनीति हो,समाज सेवा हो या कोई अन्य सेक्टर। फाइटर जेट उड़ाने से लेकर जल सेना,थल सेना एवं वायु सेना तक,हर जगह बेटियां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ' के संकल्प को साकार करते हुए हमें बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
इस दौरान पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अंजू कुमारी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने