अनपरा,शक्तिनगर सहित कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर

सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किए गए। इस फेरबदल में अनपरा, शक्तिनगर सहित कई थानों के थाना प्रभारी को इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अनपरा थाना प्रभारी रहे सत्येंद्र राय को शक्तिनगर का थाना प्रभारी बनाया गया है। शक्तिनगर के थाना प्रभारी कमल नयन दुबे को पन्नूगंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिपरी थाना प्रभारी पुण्य प्रसून को अनपरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। पन्नूगंज थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। राजेश चौबे को पिपरी थाना प्रभारी बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने