अनपरा/सोनभद्र।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक
सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि वादी (पीड़िता के पिता) द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई थी कि उसके चचेरे भाई ने उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला- फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा अभियुक्त ने पीड़िता का अवैध रूप से गर्भपात Abortion भी कराया। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 092/ 2026 धारा 352, 351(3), 89, 64(2)(f), 65(1) BNS एवं 3/4(2), 5(N)/6 पॉक्सो POCSO एक्ट पंजीकृत किया गया। आज 18 अप्रैल को थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं सक्रिय घेराबंदी के कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दन पुत्र छोटेलाल,निवासी ग्राम रेहटा,थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र,उम्र लगभग 30 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय,का.अजीत यादव।