थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:एक लाख रुपये की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार,पूछताछ में एक और नाम उजागर

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे। अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा आज 11 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर जीएम ऑफिस ककरी के पास से अभियुक्त सोनू कुमार को 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 पंजीकृत कर धारा 8/21/ 27ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सोनू कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ककरी कालोनी गेट के सामने,ककरी गांव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,उम्र लगभग 19 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
कुल 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये)।
एक ओप्पो F23 मोबाइल फोन।
नकद 220 रुपये।
एक पल्सर बाइक UP64BB8853
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह हेरोइन को सूरज कुमार उर्फ सूरज जैक्स निवासी रेहटा थाना अनपरा से प्राप्त कर छोटे- छोटे पुड़िया बनाकर ₹500 प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता है। बिक्री से प्राप्त धनराशि का आधा हिस्सा सूरज जैक्स द्वारा उसे दिया जाता है। अभियुक्त ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा बाहरी स्थानों से हेरोइन लाकर क्षेत्र में सप्लाई की जाती है तथा अन्य लोगों के माध्यम से भी बिक्री कराई जाती है।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-उ.नि.बृजेश कुमार दूबे, का.विजय कुमार,हे.का.सौरभ वर्मा, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने