अर्दली रूम में विवेचकों को एसपी ने दिये आवश्यक निर्देश:थाना शाहगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा आज शनिवार को सर्किल घोरावल के थाना शाहगंज,थाना घोरावल एवं थाना करमा के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संयुक्त रूप से अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय भी उपस्थित रहे। अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों,
कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा विवेचकों से लंबित विवेचनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों को अनुशासन,बेहतर पुलिसिंग, जनसुनवाई,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना शाहगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता,मालखाना, हवालात,सीसीटीवी व्यवस्था,थाना परिसर,भोजनालय,शस्त्रागार,बैरक एवं साफ-सफाई सहित अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन एवं सूक्ष्म अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित,निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला सहायता हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने,महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को त्वरित,सम्मानजनक एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।
साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेने, पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करते हुए जनसामान्य में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पारदर्शी पुलिसिंग एवं संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने