सोनभद्र पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को राजस्थान से किया गिरफ्तार:धन की उगाही के लिए साइबर उत्पीड़न एवं ब्लैकमेलिंग कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के मार्गदर्शन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस,साइबर क्राइम थाना एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए धन की उगाही हेतु साइबर उत्पीड़न एवं ब्लैकमेलिंग कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण-दिनांक 29.04. 2026 को अंकिता पाठक पत्नी स्व0 राजेंद्र पाठक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के समक्ष जन शिकायत प्रस्तुत कर बताया गया कि उनके पति राजेंद्र पाठक ने दिनांक 07/08.04.2026 की रात्रि में अपने नवनिर्मित मकान में आत्महत्या कर ली थी। प्रारंभ में आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी,किन्तु परिजनों द्वारा मृतक के मोबाइल फोन की जांच करने पर ज्ञात हुआ कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें लगातार धमकी देकर धन की मांग की जा रही थी। मृतक द्वारा उक्त व्यक्तियों को कई बार धनराशि भी भेजी गई थी। बैंक खाते के स्टेटमेंट एवं मोबाइल चैट के अवलोकन से यह तथ्य प्रकाश में आया कि साइबर उत्पीड़न एवं ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या की।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुसंगत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में साइबर थाना,एसओजी एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।
जांच टीम द्वारा मृतक के मोबाइल फोन में प्राप्त चैट,कॉल एवं वीडियो कॉल का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि वीडियो कॉल राजस्थान राज्य के अलवर जनपद से की गई थी। जिस बैंक खाते में धनराशि भेजी गई थी, वह महाराष्ट्र राज्य का था,जबकि उक्त धनराशि राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से निकाली गई थी। तकनीकी साक्ष्यों एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना सोनभद्र धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में सर्विलांस प्रभारी नागेश सिंह मय पुलिस टीम राजस्थान रवाना की गई।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर दिनांक 10.05.2026 को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियो ने धमकी देकर धन उगाही करने वाले,धनराशि निकालने वाले तथा म्यूल बैंक खाते एवं एटीएम कार्ड उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियो का विवरण-अफसील खान पुत्र भज्जू निवासी ग्राम झिवाना,थाना चौपानिया खेताल,तिजारा,जनपदअलवर,राजस्थान। नूर मोहम्मद उर्फ नंदा पुत्र दीना निवासी ग्राम सोरवा,थाना कैथल,जनपद खैरथल-तिजारा, अलवर,राजस्थान।राशिद पुत्र गफूर निवासी ग्राम सोरवा,थाना कैथल, जनपद खैरथल-तिजारा,अलवर, राजस्थान।वशिम पुत्र रज्जाक खान निवासी ग्राम चावंडी खुर्द,थाना शेखपुर अहीर,जनपद खैरथल-तिजारा,अलवर,राजस्थान।
बारिश पुत्र नसरुद्दीन निवासी ग्राम चावंडी खुर्द,थाना शेखपुर अहीर, जनपद खैरथल-तिजारा, अलवर, राजस्थान।
अभियुक्तों द्वारा अपराध करने का तरीका-गिरफ्तार आरोपियो संगठित रूप से लोगों को धमकाकर साइबर ठगी एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अवैध धनराशि के लेन-देन का कार्य करते थे। जांच में पता चला कि अभियुक्त अफसील अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उनमें आर्मी एवं पुलिस अधिकारियों की फोटो लगाकर लोगों को धमकाने व AI से अश्लील वीडियों बनाकर,डराकर पैसे लेने का कार्य करता था।
अभियुक्त नूर उर्फ नंदा एवं राशिद उद्यापन से प्राप्त धनराशि को एटीएम मशीनों से निकालता था। जांच के दौरान महाराष्ट्र बैंक,भिवाड़ी राजस्थान से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से अभियुक्त की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। 
अभियुक्त वशिम फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते एवं एटीएम कार्ड की व्यवस्था करता था अभियुक्त वारिश के माध्यम से नंदा म्यूल खाता उपलब्ध कराता था। जिसमें पैसा आने पर, निकाल कर देने पर 20% कमीशन मिलता था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्र.नि.धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर थाना सोनभद्र।प्र.नि. एसओजी/सर्विलांस सेल नागेश कुमार सिंह।उ.नि.उमाशंकर यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र सहित मय पुलिस टीम।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने