बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सलखन फीडर पर किया प्रदर्शन

सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलखन में स्थित बिजली उप केंद्र पर पटवध के ग्रामीण शुक्रवार को रात्रि के 11बजे इकट्ठा हो कर बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र सलखन पर नारेबाजी की तथा कटौती के कारण को जानना चाहा। बताते चलें कि कुरहुल पटवध अदलगंज आदि क्षेत्रों में बेतहाशा बिजली कटौती चल रही है। कल शाम से ही बिजली काट दी गई थी जिसको लेकर 11 बजे रात्रि में पटवध के ग्रामीण सलखन विद्युत केंद्र पर पहुंचे तथा जोरदार प्रदर्शन किया मौके पर चोपन पुलिस भी पहुंची तथा मामले को शांत कराया बिजली विभाग के कर्मचारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौटे,लगभग 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई कर्मचारियों ने बताया कि पेट्रोलिंग का काम चल रहा है जिससे बिजली काटी गई है।
आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आए दिन हो रही इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन अस्त्र- व्यस्त होता जा रहा है रात्रि में भी लोगों को सोने में तथा छोटे बच्चों को बुजुर्गों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर अशोक दुबे,अमरजीत सिंह,आशुतोष गुप्ता,राजू साहनी, बिरजू प्रजापति,नखड़ू मौर्य,दिनेश सोनी,धीरज सेठ,रामविलास साहनी,संजय सिंह,सुनील सोनी सहित दर्जनों लोग इकट्ठा रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने