म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख ने किया सार्वजनिक मंच का लोकार्पण:वार्षिक उत्सव में बच्चों ने बिखेरा रंग

म्योरपुर/सोनभद्र। विकास खंड के ग्राम पंचायत फरीपान स्थित जीवनशाला प्राथमिक विद्यालय, बनवासी सेवा आश्रम परिसर में क्षेत्र पंचायत द्वारा निर्मित सार्वजनिक मंच का लोकार्पण एवं विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  ब्लॉक प्रमुख मानसिंह उपस्थित रहे।लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह ने कहा कि सार्वजनिक मंच गांव की सामाजिक,सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने गीत,नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जीवनशाला विद्यालय बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक चेतना विकसित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इस अवसर पर शुभा बहन,विमल भाई, देवनाथ,जयंत गुरु,रमेश कुमार यादव,राम नारायण,रविंद्र जायसवाल,सुभाष शाही,नरेंद्र , अवध नारायण सुधीर कुमार,प्रेम कुमारी,तथा ग्राम प्रधान रामचंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने