अनपरा में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस:औड़ी योग समिति के तत्वावधान आयोजित हुई योग शिविर कार्यक्रम

सोनभद्र। अनपरा रेलवे स्टेशन रोड़ पर औड़ी योग समिति अनपरा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। इस सामूहिक योग शिविर में अनपरा परिक्षेत्र के भारी संख्या में लोग हिस्सा लिया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पांडेय ने किया। 
इस अवसर पर वीरेन्द्र तिवारी समिति सचिव,हरि शंकर द्विवेदी, रामशंकर मौर्या,प्रमोद शुक्ला बाबा, उपाध्यक्ष,राजेश झा कार्यकारणी अध्यक्ष,त्रिभुवन सिंह समिति सचिव,अरुण पाण्डेय योगा गुरु, चंद्रशेखर यादव पीटी कमांडर, मृतुन्जय केशरी कोषाध्यक्ष,राज कुमार मौर्या कार्यकारणी सदस्य,
सतेंद्र ठाकुर कार्यकारणी उपाध्यक्ष, धीरज मिश्रा व्यवस्थापक,सुधीर जायसवाल कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे। औडी योग समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि योग अभ्यास के साथ साथ सभी को पर्यावरण संरक्षण,नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।उन्होंने ने यह भी बताया कि "करो योग रहो निरोग" समिति का मुख्य उद्देश्य है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने